लाइब्रेरी में जोड़ें

क्या यह संभव है




क्या यह संभव है?


पाप करो अरु सुख की आशा,

     क्या यह संभव हो सकता है?

झूठा जालसाज अति कपटी,

     महा पुरुष क्या हो सकता है?

हिंसक क्रूर नीच कुलद्रोही,

     क्या कुलीन वह हो सकता है?

माँ का बेटा छीन लिया जो,

     क्या पावन वह हो सकता है?

पर-निंदा ही जिस के मन में,

     सिद्ध सन्त क्या हो सकता है?

जिस के भीतर विष का थैला,

     क्या वह अमृत हो सकता है?

शिक्षक की जो करता निंदा,

     क्या वह शिक्षक हो सकता है?





   6
2 Comments

Sachin dev

31-Dec-2022 06:10 PM

Nice

Reply